अररिया जिला के बारे में जाने , Know About Your Araria District
अररिया जिला के बारे मे, About Araria District
अररिया, भारत के बिहार राज्य में स्थित एक जिला है। जो की पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत आता है ! और अररिया शहर इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है! अररिया जिला का कुल क्षेत्रफल 2,830 वर्ग किमी है जिसमें 2,778.93 किमी² ग्रामीण क्षेत्र और 51.07 किमी² शहरी क्षेत्र शामिल है। अररिया जिला में सम्पूर्ण घरो की संख्या 5,68,142 है! शहरी झेत्र में घरो की संख्या 32,781 और ग्रामीण झेत्र में घरो की संख्या 5,35,361 है ! यहाँ की समपूर्ण जनसख्या 28,11,569 है ! जिसमे पुरुष की संख्या 14,63,333 जिसमे महिलाओ की संख्या 13,48,236 है ! इस जिले में कुल 2 उपखंड अररिया और फारबिसगंज एवं 9 प्रखंड हैं । अररिया उपखंड में छह प्रखंड अररिया, जोकीहाट, कुर्साकांटा, रानीगंज, सिकटी और पलासी एवं फारबिसगंज उपखंड में तीन प्रखंड फारबिसगंज, नरपतगंज और भरगामा हैं । और पंचायत की 218 संख्या है ! जिसके अंतर्गत 751 गांव आते है ! अररिया जिला की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर करती है। इस जिला का मुख्य कृषि उत्पादन धान, मक्का और जूट हैं।
विशेषता , Specialty of Araria District
अररिया जिला की विशेषता की बात करे तो जिला से पर्वत कचनजंगा (हिमालयन रेंज के महान चोटियों में से एक) का दृश्य देखा जा सकता है| और नेपाल देश की सीमा भी अररिया में है जिसमे की बिना रोक टोक के कोई भी आम वयक्ति अपने देश से नेपाल में जा सकता है और नेपाल के भी लोग यहाँ बिना किस डॉक्यूमेंट के आ सकते है !
अररिया में लगभग दो पयर्टन बहुत जयदा ही चर्चित है !
1. पहला रानीगंज वृक्ष वाटिका’ जो की बिहार राज्य का एक अत्यंत दर्शनीय, मनोरम पर्यटन स्थल, प्रकृति एवं स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए आदर्श स्थल तथा शोधार्थियों हेतु अध्ययन स्थल के रूप में निर्मित किया गया है|
2. दूसरा बिहार का पहला बायोडाइवर्सिटी पार्क अररिया के कुसियारगांव में बनाया गया है ! इसके बनने से जहां शोधकर्ताओं के लिए एक राह खुला है। वहीं ये पार्क पर्यटन को भी काफी बढ़ावा दे रहा है। जिलामें आने वाले सभी लोगो की नजर से ये पार्क बच नहीं पाता है।
प्रमुख
अररिया जिला की प्रमुख नदियां की बात करे तो वो कोसी, सुवाड़ा, काली, परमार और कोली हैं। जिला का मुख्य कृषि उत्पादन धान, मक्का और जूट हैं !
इतिहास, Araria District History
अररिया जिला की इतिहास की बात करे तो अररिया के पास एक बहुत ही प्रतिष्ठित इतिहास है 1964 में तत्कालीन पूर्णिया जिला का वर्तमान समय के अररिया जिला को पूर्णिया जिला का क्षेत्र अररिया उपखंड बनाया गया था । जिसे जनवरी 1990 में पूर्णिया प्रमंडल के तहत प्रशासनिक जिला बनाया गया !।
महाभारत (सभा पर्व और वन पर्व) के कुछ अंश, जो पूर्वी भारत में भीम की विजय का वर्णन करते हैं, जिले की पुरातनता के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रस्तुत करते हैं।
ए जे फोर्ब्स ने सुल्तानपुर एस्टेट की स्थापना की थी और अररिया जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित कई इंडिगो कारखानों की स्थापना की। फोर्ब्सगंज उप-विभागीय शहर का नाम उसके नाम पर है।
1857 की आजादी के पहले युद्ध में अररिया में भी विद्रोहियों बीच कुछ झड़पें देखी गईं,
दर Rate
- साक्षरता की दर की बात करे तो अररिया की साक्षरता दर 53.53% है ! जिसमे महिला की साक्षरता 43.93%.और पुरुष की साक्षरता दर 62.30 है !
- जनसख्या वृद्धि दर की बात करे तो 2001 - 2011 की जनसख्या वृद्धि दर 30.25% है !
- 0 - 6 साल की बच्चो की दर 20.55% है !
- लिंग दर की बात करे तो यहाँ प्रत्येक 1000 पुरुष पर महिलाओ की दर 921 है !
- बाल लिंगानुपात 2001 की जनगणना के आंकड़ों के प्रति 1000 लड़कों पर 957 लड़कियां हैं।
- धर्म दर की बात करे तो अररिया जिला में हिन्दू 56.68% ,मुस्लिम 42.95% ईसाई 0.15% सिख 0.01% बुद्धिस्ट 0.01% जैन 0.07% और अन्य 0.14% है ! (अन्य में नहीं बताय गया हुवा भी ज़ुरा हुआ है)
- अररिया जिले में कुल 197 परिवार फुटपाथ पर या बिना किसी छत के रहते हैं। बिना छत के रहने वाले सभी लोगों की कुल जनसंख्या 858 है। यह अररिया जिले की कुल जनसंख्या का लगभग 0.03% है।
- अररिया जिले का घनत्व की बात करे तो यहाँ 993 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है।
- पिछड़ा जाति दर की बात करे तो यहाँ अनुसूचित जाति की दर 13.61% और दलित की दर 1.38% है !
अररिया जिले की कुल आबादी में से 6.00 प्रतिशत जिले के शहरी क्षेत्रों में रहते हैं। कुल 168,777 लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं, जिनमें पुरुष 89,079 और महिलाएं 79,698 हैं!
अररिया जिले की 94% आबादी गांवों के ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। अररिया जिले की ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली कुल जनसंख्या 2,642,792 है, जिसमें पुरुष 1,374,254 और महिलाएं 1,268,538 हैं।
निकट Near
अररिया की सीमा की बात रे तो इसके सीमा भाग में कीशनगंज, पूर्णिया, सुपौल और मधेपुरा जिला और नेपाल (अंतिरराष्टीय सीमा) है !
अररिया में जन्मे प्रसिद्ध हस्तियाँ Famous People/Celebrities Born in Araria District
सुब्रत रॉय
सुब्रत रॉय का जन्म 10-06-1948 को भारत के बिहार राज्य के अररिया में हुआ था। वह एक भारतीय अध्यक्ष, व्यवसायी और सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक हैं। वह एक लेखक और लेखक भी हैं।
कृपया ध्यान दे इस पेज पर का सारा डाटा 2011 के जनगणना के हिसाब से ली गयी है ! *
0 टिप्पणियाँ
thnks for writting us